गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पिता और उत्तरी कैलिफोर्निया शहर पुलिस प्रमुख डैरिल मैकएलिस्टर का एक ओपन लेटर भी यूनियन सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर पोस्ट किया। इस लेटर से स्पष्ट है कि डैरिल अपने बेटे के जुर्म की जानकारी पाकर बेहद दुखी हैं। पोस्ट के मुताबिक डैरिल ने लिखा, ‘मेरी पत्नी, मेरी बेटियां और मैं इस समय कितने शर्मिंदा हैं, इसे शब्दों में बयां करना हमारे लिए मुमकिन नहीं। हमने अपने बच्चों को कभी भी हिंसा और नफरत करना कभी नहीं सिखाया।'