2016 में कंपनी पर किया था मुकदमा
46 साल के ड्वेन जॉनसन ने इस मामले की शिकायत साल 2016 में की थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के बीमार होने की वजह से इस मामले की सुनवाई तेजी से की। जॉनसन का कहना है कि वह इस कंपनी के उत्पाद को साल 2012 से इस्तेमाल कर रहे थे। उधर, कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि वह इस मामले को ऊपरी अदालत में चुनौती देगी। कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद में कैंसर कारक कोई रसायन नहीं मिलाया जाता। बता दें कि इस नामी कंपनी पर अलग-अलग लोगों ने करीब पांच हजार मुकदमे दायर किए हैं।