कैलिफोर्नियाः अमरीका के कैलिफोर्निया में छह अगस्त को हुए सिख पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साहिब सिंह नट हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में एक टायरोन यूनियन सिटी के पुलिस प्रमुख डेरिल मैकएलिस्टर का बेटा भी शामिल है। पुलिस अधिकारी के बेटे टायरोन मैकएलिस्टर की उम्र 18 साल बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों किशोरों पर लूटपाट का प्रयास और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। उधर, बेटे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा है कि वे इस घटना से बेहद दुखी और शर्मिंदा हैं।