
डोनाल्ड ट्रंप: कैलिफोर्निया के जंगलों की आग के लिए खराब पर्यावरण कानून जिम्मेदार
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कैलिफोर्निया के जंगलों की आग के लिए "खराब पर्यावरणीय कानून" को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया राज्य जल रहा है क्योंकि मौजूदा कानून उपलब्ध पानी का उचित उपयोग करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
आग पर क्या बोले ट्रम्प
ट्रम्प ने कहा कि "कैलिफ़ोर्निया के जंगलों की आग दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। लेकिन अब हालत खराब पर्यावरणीय कानूनों से बदतर हो रही है। मौजूदा कानूनों के तहत उपलब्ध उपलब्ध पानी का उपयोग करने की इजाजत नहीं है। इस राज्य को प्रशांत महासागर मे बदला जा रहा है।"
अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा कि कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर जैरी ब्राउन को उत्तर से पानी के 'मुक्त प्रवाह' की अनुमति देनी चाहिए। "गवर्नर जेरी ब्राउन को उत्तर से आने वाले विशाल मात्रा में पानी के मुक्त प्रवाह की अनुमति देना चाहिए। पानी को आग, खेती और अन्य सभी चीज़ों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।"
आग से बेहाल कैलिफोर्निया
कैलिफोर्निया का इलाक़ा अपने शराब उद्योग के लिए मशहूर है।लेकिन अभी भीषण आग की चपेट में है। यह आग तेज़ी से फैल रही है। इसमें कम से कम 34 मौतें हो चुकी है और 9 लोग गंभीर रूप से जख़्मी हुए हैं। यहां पर राहत बचाव के कार्य व्यापक रूप से चलाए जा रहे हैं। कई लोग लापता भी बताये जा रहे हैं। बता दें कि कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर जेरी ब्रॉन ने नापा, सोनोमा और यूबा में आपातकाल की घोषणा की है। इस बीच अग्नि शामक दल गर्म, शुष्क और हवादार परिस्थितियों में जल रहे 17 प्रमुख जंगलों से आग बुझाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं।
Published on:
07 Aug 2018 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
