इस संबंध में अमरीकी मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात आग पर सिर्फ 17 प्रतिशत काबू किया जा सका, और इस हादसे में 95,000 एकड़ से अधिक जमीन स्वाहा हो गई है। शास्ता काउंटी के शेरिफ, टॉम बोसेंको ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पहले उन्हें 16 लोगों के लापता होने की खबर थी, लेकिन बाद में उनमें से नौ लोग सुरक्षित मिल गए हैं।