7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह उठने के बाद काफी थकी रहती थी बीवी, फिर एक दिन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया सब कुछ और खुल गया राज़

मेलानिया को अपनी इस दिक्कत के बारे में सब-कुछ मालूम था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 30 Jul 2018, 3:36 PM IST

melania

सुबह उठने के बाद काफी थकी रहती थी बीवी, फिर एक दिन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया सब कुछ और खुल गया राज़

नई दिल्ली। मां क्या होती है, एक महिला अपने बच्चों के लिए कैसे अपनी ज़िंदगी के साथ समझौता करती है.. ऐसे कई सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। आज हम आपको अमेरिका के लॉस एंजिलिस की रहने वाली मेलानिया डार्नेल के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सुबह उठने के बाद फ्रेश रहने के बजाए काफी थकी-थकी सी रहती थीं। मेलानिया के पति को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसी क्या दिक्कत हो रही है कि वे सुबह उठने के बाद ज़्यादा थकी हुई रहती हैं। तो वहीं दूसरी ओर मेलानिया को अपनी इस दिक्कत के बारे में सब-कुछ मालूम था।

मेलानिया आगे चलकर अपने इन दिनों को याद कर सकें, इसलिए उन्होंने एक प्लान बनाया। जिसके तहत मेलानिया ने अपने रूम की छत पर एक कैमरा लगा दिया। कैमरे में रिकॉर्ड हुई वीडियो को मेलानिया ने करीब तीन महीने पहले शेयर किया था। वीडियो में दिख रहा है कि मेलानिया अपने बच्चों को सुलाने के चक्कर में खुद नहीं सो पाती हैं, जिसकी वजह से वे दिन में काफी थका हुआ महसूस करती हैं। मेलानिया के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक तो महज़ दस महीने का है जिसका नाम माइलो है। मेलानिया को सबसे ज़्यादा तंग माइलो ही करता है। माइलो के अलावा मेलानिया की दो साल की बेटी हैं, जो कई बार अपनी मां को रात में परेशान करती हैं।

लेकिन एक मां की सबसे खूबसूरत बात यही है कि वह अपने बच्चों को खुश रखने के लिए अपनी रातों की नींद ही नहीं बल्कि अपना पूरा जीवन भी दांव पर लगी देती है। मेलानिया द्वारा रूम में कैमरा लगाने का सबसे बड़ा मकसद यही था कि वे रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी एक मां को सुकून की नींद की उम्मीद नहीं होती। बता दें कि मेलानिया इंटरनेट पर fitmomma4three नाम से काफी प्रसिद्ध हैं। वीडियो बनाने के पीछे मेलानिया का एक खास उद्देश्य ये भी था कि वे दुनिया की तमाम मांओ को उनकी बीत चुकी रातें याद दिला सकें।