जोधपुर ।
राजस्थान के जोधपुर जिले में अचानक चलती कार में आग लग गई। चलती कार में आग लगने से इलाके के सनसनी फ़ैल गई। सूचना के मुताबिक जोधपुर के पांचवी रोड चौराहे के पास रविवार सुबह एक चलती कार के इंजन में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कार में आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं है।
यूं हुआ चलती गाडी में अचानक आग लगने का मामला
जानकारी के अनुसार एक कार सुबह शहर के पांचवी रोड चौराहे से निकल रही थी, तभी उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कार के इंजन में से धुआं निकलता देख चालक ने कार को तुरंत बीच सड़क पर रोक लिया और बाहर निकल आया।
कुछ ही देर में इंजन से आग की लपटें निकलने लग गई और आग धूं धूं कर सड़क पर जलने लगी। सुबह का समय होने से सड़क पर यातायात कम था,, इसलिए यातायात अवरुद्ध नहीं हुआ। चौराहे पर मौजूद आसपास के लोगों ने कार को जलता देख पानी डालना शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के कोई पुख्ता कारण पता नहीं लगे हैं लेकिन लोगो के मुताबिक आग इंजन में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।