3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई साल पहले शुरु हुई थी इस साल की सबसे बड़ी लव स्टोरी, एसिड विक्टिम को मिला सपनों का राजकुमार

इस हमले ने न सिर्फ रानी का शरीर खराब किया बल्कि उनके जीवन के सभी सपनों को भी जलाकर रख दिया था। उस वक्त रानी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Feb 15, 2018

acid attack

नई दिल्ली। कल वैलेंटाइन डे था, दुनिया भर के तमाम जोड़ों ने अपने-अपने प्रेमियों को अपने ही अलग अंदाज़ में प्यार का इज़हार किया। लेकिन कल का दिन एक लड़की के लिए शायद उसके जीवन का सबसे सुखद दिन रहा होगा। बता दें कि रानी पर एक सिरफिरे आशिक ने साल 2009 में तेज़ाब से हमला कर दिया था। इस हमले में रानी का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। डॉक्टरों की मानें तो इस हमले में रानी का 80 फीसदी जल गईं थी। इतना ही नहीं इस हमले में रानी की दायीं आंख भी बुरी तरह से झुलस गई थी।

इस हमले ने न सिर्फ रानी का शरीर खराब किया बल्कि उनके जीवन के सभी सपनों को भी जलाकर रख दिया था। उस वक्त रानी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। पूरा मामला ओडीशा के जगतपुर का था। लेकिन अब रानी की ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई है। आपको जानकर हैरानी तो होगी ही लेकिन साथ में खुशी भी होगी कि अब 25 साल की रानी को उनका सपनों का हमसफर मिल गया है। जी हां, 26 साल के सरोज साहू ने रानी का हाथ 7 जन्मों के लिए थाम लिया है।

बता दें कि सरोज पेशे से एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। सरोज और रानी की मुलाकात अस्पताल में हुई थी। जहां सरोज का रानी की हालत देखकर काफी दया आई। धीरे-धीरे दोनों में करीबियां बढ़ीं। लेकिन कुछ समय बाद रानी दिल्ली आ गई थीं। ये वही वक्त था जब सरोज को लगा कि उन्हें रानी की कमी खल रही है। यहीं से सरोज को रानी के प्रति प्यार का एहसास भी हुआ था। जिसके बाद उन्होंने रानी को रात के करीब 11 बजे फोन करके अपने प्यार का इज़हार किया और उनसे शादी करने के लिए इच्छा ज़ाहिर की।

लेकिन शुरुआत में तो रानी ने मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह किसी की पत्नी बनने लायक भी नहीं हैं। हमले के दौरान रानी की दायीं आंख पूरी तरह से खराब हो गई थी। लेकिन इलाज के बाद उनकी आंख ने 20 प्रतिशत देखना शुरु कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने सरोज के प्रपोज़ल को एक्सेप्ट कर लिया। बुधवार को उन्होंने लखनऊ के शिरोज हैंग आऊट कैफे में सगाई कर ली।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग