scriptमहाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता, कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार | After Maharashtra, Delhi, now in these states coronacase increased | Patrika News

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता, कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: May 03, 2021 06:01:04 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को जानकारी दी।

lav aggarwal

lav aggarwal

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर अब दिल्ली और महाराष्ट्र से निकलकर दूसरे राज्यों पर हावी होती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को जानकारी दी कि अब दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। मगर हरियाणा, हिमाचल सहित कई राज्यों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें

कोरोना में Oxygen आपूर्ति के लिए कारोबारी Vinod Khosla ने खोली अपनी तिजोरी, करेंगे इतने करोड़ रुपए दान

संक्रमण में गिरावट आई

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश सर्वाधिक कोरोना केस वाले राज्य महाराष्ट्र के तो 12 जिलों में संक्रमण में गिरावट आई है। इसके साथ छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, मध्य प्रदेश,तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दमन और दीव में रोजना आने वाले कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही है। यहां पर कोरोना की लहर मंद पड़ी है।
महाराष्ट्र में बड़ी राहत

लव अग्रवाल के अनुसार महाराष्ट्र के 12 जिलों में औरंगाबाद, धुले, भंडारा, गोंडिया, जलगांव, लातूर, मुंबई, नांदेड़, नंदुरबार, ठाणे और वाशीम जिले में कोरोना मामलों में कमी पाई गई है।
इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक ओर जहां कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं कई राज्यों में रोज आने वाले मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बिहार, असम, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, गोवा, चंडीगढ़, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघायल, मिजोरम,नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में नए मामले काफी तेजी से आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें

कोविड 19 की दूसरी लहर का प्रकोप, सरकार ने जीएसटी टैक्सपेयर्स को दीं कई राहतें

रिकवरी में भी सुधार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव के अनुसार रिकवरी में भी सकारात्मक रुख दिख रहा है। 2 मई को यह 78 फीसदी था। वहीं 3 मई को ही करीब 82 फीसदी हो गया। उन्होंने बताया ये शुरुआती कामयाबी है। इस काम करने की आवश्यकता होगी। मगर सतर्कता में ढीलाई बरती गई तो सुधार के संकेत पलट भी सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो