6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिची एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसाः दुबई जा रहा एयरइंडिया विमान दीवार से टकराया, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान दीवार से टकराया, मुंबई में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
less than 1 minute read
Google source verification
trichi

त्रिची एयरपोर्ट

नई दिल्ली। त्रिची एयर पोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। दरअसल एयर इंडिया का विमान IX-611बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। त्रिची से दुबई जा रहे एयर इंडिया के विमान की मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान ने रात करीब डेढ़ बजे तमिलनाडु के त्रिची से दुबई के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइट रनवे से टेकऑफ करने के बाद एयरपोर्ट कंपाउंड में मौजूद इमारतों और दीवारों से टकरा गई।


उड़ान के दौरान विमान एयरपोर्ट की सेफ्टी वाल से टकराया था जिस वजह से इसका संपर्क एटीसी से टूट गया। जिसके चलते विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान में मौजूद सभी क्रू मैंबर्स और 136 यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान मुंबई के पार्किंग बे में है। DGCAने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

आपको बता दें कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया था। इसके बाद पायलट ने सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर करवाई। फिलहाल विमान पार्किंग बे में है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुबई जाने वाले एयर इंडिया के यात्रियों को विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।