6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान-पाकिस्तान से आ रही है धूल भरी आंधी, पूरे उत्‍तर भारत की आबोहवा बिगड़ेगी

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर रखी है कि 9 से 11 अक्‍टूबर के बीच बारिश और ओले पड़ सकते हैं। अब उसने बड़ी आशंका जाहिर की है।
2 min read
Google source verification
ईरान-पाकिस्तान से आ रही है धूल भरी आंधी, पूरे उत्‍तर भारत की आबोहवा बिगड़ेगी

ईरान-पाकिस्तान से आ रही है धूल भरी आंधी, पूरे उत्‍तर भारत की आबोहवा बिगड़ेगी

नई दिल्ली : गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले पड़ने के बाद एक बार फिर मौसम बदल गया है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार से कुहासा भी पड़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर रखी है कि 9 से 11 अक्‍टूबर के बीच बारिश और ओले पड़ सकते हैं। अब उसने बड़ी आशंका जाहिर की है। उसका मानना है कि दिल्‍ली समेत पूरे उत्‍तर भारत की आबोहवा एक बार फिर खराब होने वाली है। ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने वाला है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज धूल भरी आंधी चलने वाली है। ऐसा अरब सागर से उठी हवाओं के चक्रवात का रूप लेने के कारण होगा। इस धूलभरी आंधी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्‍यों में दिन में भी अंधेरा छाया रह सकता है। इस कारण काफी तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ेगा और बुजुर्गों और बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

यूरोपीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यूरोपीय मौसम विभाग ने इस वजह से चेतावनी जारी की है। इसके हवाले से पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने जानकारी दी है कि ईरान और पाकिस्‍तान से होकर चला एंटी साइक्लोन (धूलभरी आंधी) भारत के लक्ष्यदीप तक पहुंच चुका है। अब यह पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले सकता है। इस आशंका के मद्देनजर ईपीसीए सक्रिय हो गया है।

10 अक्‍टूबर तक पहुंचने की आशंका
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक यह धूल भरी आंधी के 10 अक्टूबर तक उत्‍तरी भारत पहुंचने की आशंका है और इसका असर करीब एक हफ्ते तक बना रह सकता है। ईपीसीए ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम इंडो-गंगा के मैदानी इलाकों में बनेगा। जो दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गंभीर स्‍तर तक वायु प्रदूषण पैदा करेगा।

दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण, बिन मौसम की बारिश भी करेगी परेशान
अक्टूबर की शुरुआती के साथ दिल्ली-एनसीआर की वायु प्रदूषित होने लगी है। अभी सुबह व शाम इसका स्तर बढ़ जाता है। आने वाले दिनों में यह समस्‍या और भीषण हो सकती है। इसके अलावा 9 से 11 अक्टूबर के बीच दिल्‍ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस बार जोरदार बारिश नहीं होगी, लेकिन साथ-साथ ओले पड़ने की भी संभावना है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्‍था स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 9 से 11 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि जम्मू- कश्मीर में 8 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग