30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत विश्व में सबसे ज्यादा महिला पायलट वाला देश, दुनिया भर में हो रही है तारीफ

अमरीकी महिला वैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टीन लेगारे के ट्वीट को खूब पसंद किया गया है।
2 min read
Google source verification
Asman

भारत विश्व में सबसे ज्यादा महिला पायलट वाला देश, दुनिया भर में हो रही है तारीफ

नई दिल्ली। अब महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। दुनिया भर में उन्हें उनके अधिकार मिल रहे हैं, तो वहीं पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी उपलब्धियों का डंका बजा रही हैं। आसमानों में उड़ान भर कामयाबी की नई इबारत लिखी जा रही है। जिसमें भारत की बेटियां भी पीछे नहीं हैं। भारतीय महिलाओं का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। देश की महिला पायलटों की खूब प्रशंसा हो रही है।

अमरीकी वैज्ञानिक ने की तारीफ

अमरीकी महिला वैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टीन लेगारे ने एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा का अनुभव ट्विटर पर शेयर किया है। टेक्सास विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. क्रिस्टीन ने सोमवार को ट्वीट किया कि 'न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पायलट और पूरी महिला कू्र सदस्यों के साथ उड़ान भरी है। भारत अब विश्व में सबसे ज्यादा महिला पायलट वाला देश बन गया है। और हां, हम आरामदायक उड़ान और शानदार लैंडिंग के साथ समय से पहले ही गंतव्य पर पहुंच चुके हैं। जय हिंद!। क्रिस्टीन के इस ट्वीट को 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, नौ हजार से अधिक रिट्वीट किया गया है।

कश्मीर की पहली मुस्लिम महिला पायलट बनीं इरम हबीब

कामयाबी की उड़ान
हाल ही में आतंकवाद से जूझते कश्मीर में इरम हबीब पहली मुस्लिम महिला पायलट बनीं हैं। जिन्होंने इस उपलब्धी के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। उधर अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट्स बनीं हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा महिला पायलट हमारे देश में बन रही हैं। चाहे वह एयर इंडिया में हों या भारतीय वायु सेना में। पिछले साल नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने भारतीय महिला पायलट एसोसिएशन के एक समारोह में जानकारी देते हुए कहा था कि, " यह देश में महिलाओं द्वारा अपना करियर खुद चुनने का प्रमाण है"। उल्लेखनीय है कि जब महिला पायलटों की संख्या की बात आती है तो भारत में 13% महिलाएं विमान पायलट हैं, जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा महज 5% फीसदी है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग