जम्मू-कश्मीर
शोपियां जिले में स्थित किलूरा इलाके में शुक्रवार देर रात सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक सेना को यहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां तलाशी शुरू की गई। इस दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक आतंकी मारा गया। इसके अलावा क्षेत्र में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की का अंदेशा बना हुआ है।