scriptArticle 370 and 35A : 2 year complete removing Art.370, 35A in Kashmir | Article 370 and 35A : जम्मू-कश्मीर से धारा 370, 35A हटने के दो साल बाद बदल गए हालात | Patrika News

Article 370 and 35A : जम्मू-कश्मीर से धारा 370, 35A हटने के दो साल बाद बदल गए हालात

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2021 07:41:44 am

Article 370 and 35A : अब राज्य देश के अन्य दूसरे राज्यों के समान ही पूरी तरह से भारतीय संविधान के अन्तर्गत आ गया है।

Article 370 and 35A in Jammu Kashmir
Article 370 and 35A : नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को एक बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष रूप से बनाई गई धारा 370 तथा अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से कर लद्दाख को अलग कर केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया। यही नहीं, जम्मू-कश्मीर का भी पूर्ण राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे भी एक केन्द्र शासित प्रदेश में बदल दिया। यह फैसला न केवल मोदी सरकार वरन स्वतंत्र भारत के इतिहास का भी बहुत बड़ा निर्णय है जिसका असर आने वाले सुदूर भविष्य में भी दिखाई देगा। जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले इस कानून को खत्म हुए 5 अगस्त 2021 को दो वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि इन दो वर्षों में वहां के हालात कितने बदले हैं और आज राज्य किस स्थिति में है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.