जेटली के सदन पहुंचने से पहले ही सभापति एम.वेकैंया नायडू ने सभी सांसदों से जेटली के करीब नहीं जाने या उन्हें नहीं छूने का आग्रह किया। ऐसा उन्होंने संभवतया चिकित्सकीय परामर्श की वजह से कहा। सदन में बाद में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेटली से हाथ मिलाने ही जा रहे थे, लेकिन बाद में सिर्फ नमस्कार कर बधाई दी।