माना जा रहा है कि अरुण फरेरा की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। अरुण फरेरा उन वामपंथी कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जिन्हें भीमा कोरेगांव हिंसा मामले से तार होने के शक में गिरफ्तार किया गया था। इन पांचों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे और इसके लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराया गया था। गिरफ्तार किए गए पांच कार्यकर्ताओं में तेलुगू कवि वरवरा राव, मानवाधिकार कार्यकर्ता अरुण फरेरा और वर्णन गोंसाल्विस, मज़दूर संघ कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुधा भारद्वाज और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा शामिल थे।