25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banks Holiday : रामनवमी के अवसर पर आज बैंक रहेंगे बंद

देशभर में रामनवमी त्यौहार के अवसर अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। छुट्टी की वजह से बैंक शाखाओं में पैसे निकाल और जमा नहीं कर पाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Apr 2021, 9:29 AM IST

Banks closed

Banks closed

नई दिल्ली। देशभर में बुधवार को रामनवमी (Ram Navami 2021) का त्यौहार मनाया जा रहा है। रामनवमी का त्यौहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी मनाया जाता है। रामनवमी को हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। रामनवमी के अवसर देशभर के अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। छुट्टी की वजह से बैंक शाखाओं में पैसे निकाल और जमा नहीं कर पाएंगे। बैंक बंद रहने के बाद भी आपके पास कई और भी विकल्प हैं। किसी भी तरह के पेमेंट के लिए या फिर पैसों के ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं हैं। सभी बैंक की मोबाइल ऐप होती है। जिसकी मदद से आप पैसों का लेन—देन कर सकते है। इसके अलावा बैंक छुट्टी के दौरान ग्राहकों के लिए एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। अप्रैल 2021 में बैंक की छुट्टियों में राम नवमी, गुड फ्राइडे, बिहू, बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन जैसे कई त्योहार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :— गुड न्यूज! वैक्सीन के कच्चे माल पर रोक हटा सकता है अमेरिका, कहा- समझते हैं भारत की जरूरत

आरबीआई हर साल जारी करता है अवकाश कैलेंडर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सालाना एक अवकाश कैलेंडर प्रकाशित करता है। जिसमें विशिष्ट दिनों को छुट्टियों के रूप में घोषित करता है। जिसमें यह बताया है कि देश के सभी बैंक कब बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, पुदुचेरी और तमिलनाडु में यह अवकाश रहता है। RBI कैलेंडर के मुताबिक, 21 अप्रैल 2021 को अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें :— Delhi Lockdown: कैब-मेट्रो, होम डिलिवरी से दुकान तक, जानिए क्या खुला रहेगा और कहां पर छूट मिलेगी

अप्रैल में बैंक अवकाश—

21 अप्रैल: श्री राम नवमी (चैत दशानि) / गरिया पूजा। यह पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में बैंक नहीं खुलेंगे।

24 अप्रैल: महीने का चौथ शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

25 अप्रैल: महर्षि पशूराम जयंती /। यह हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान में मनाया। इस दिन रविवार इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे।