रिपोर्ट के मुताबिक, इस टर्मिनल पर वेटिंग एरिया, कैफे, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, रिटेल शॉप, कियोस्क आदि शामिल होंगे। इनमें लिफ्ट और एस्केलेटर भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा कॉन्कोर्स क्षेत्र में यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम और लाउंज की भी सुविधा होगी। स्टेशन को आधुनिक यात्री सूचना और प्रदर्शन प्रणाली, सुरक्षा प्रणाली, अग्नि सुरक्षा प्रणाली, आदि के साथ विकसित किया जाएगा। वहीं, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्टेशन पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध होगी। स्टेशन पर जल्द से जल्द से पहुंचने के लिए शहर में सड़क कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन परिसर के भीतर पर्याप्त पार्किंग की भी सुविधा होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बदलाव के बाद बैयापनहल्ली रेलवे टर्मिनल में 10 प्लेटफॉर्म होंगे।