बीएमसी कमिश्नर ने बताया कि भुवनेश्वर में बेड्स की कोई कमी नहीं है। मौजूदा समय में शहर में कोरोना वायरस के 7588 सक्रिय केस बने हुए हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। कोरोना मरीजों के लिए अभी भी 353 बेड्स मौजूद हैं। जबकि 50 प्रतिशत जनरल बेड्स भी कोरोना पेशेंट्स के लिए खाली रखे गए हैं।