1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो महीने में 7 बार भूकंप से दहला दिल्ली-एनसीआर, वैज्ञानिकों ने इन इलाकों में बड़ी तबाही की दी चेतावनी

Big Risk Of Earthquake In Delhi-NCR : दिल्ली को जोन 4 में रखा गया है, वैज्ञानिकों के अनुसार यहां 7.9 तीव्रता तक के बड़े भूकंप आ सकते हैं दिल्ली-एनसीआर में कई जगह मौजूद है फॉल्ट प्रेशर केंद्र, इनकी वजह से भारी नुकसान की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 4 Jun 2020, 10:19 AM IST

bhukamp1.jpg

Big Risk Of Earthquake In Delhi-NCR

नई दिल्ली। धरती के अंदर हो रही हलचल से लगातार भूकंप के हल्के झटके आ रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) पर पड़ रहा है। पिछले दो महीनों में यहां करीब 7 बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा है। क्योंकि ये जोन 4 में आता है। ये वो जोन है, जहां 7.9 तीव्रता तक की बड़ी तबाही आ सकती है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने कुछ खास इलाकों को चिंह्ति किया है, जहां भूकंप आने की आशंका सबसे ज्यादा है।

टेक्टोनिक प्लेट्स के खिसकने पर आते हैं भूकंप
धरती के नीचे टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स (Tectonic Plates) होती हैं। जब ये प्लेट्स खिसकती हैं तब भूकंप आते हैं। खतरा तब ज्यादा बढ़ जाता है जब झटके फॉल्ट लाइन प्रेशर की वजह से आए। ये वो जगह होती हैं जहां टेक्टोनिक्स प्लेटें जुड़ी हुई होती हैं। ऐसी जगहों पर टकराव ज्यादा होता है। इनके आस-पास वाले इलाकों में भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा होता है। दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई जगह हैं जहां बहुत से फॉल्ट लाइन प्रेशर हैं।

इन इलाकों पर मंडरा रहा खतरा
वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसे इलाके हैं जहां टेक्टोनिक प्लेट्स जुड़े हुए हैं। इसलिए यमुना तट के करीबी इलाके, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, गुड़गांव, रेवाड़ी और नोएडा के नजदीकी क्षेत्रों में भूकंप की आशंका सबसे ज्यादा है। यहां 7.9 तीव्रता तक के बड़े भूकंप आ सकता हैं।

दो महीने में 7 भूकंप