1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शैलजा के बारे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी मेजर को अपने पति के बारे में बताया था कि…

मेजर की पत्नी की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 26 Jun 2018, 6:22 PM IST

Shailja

अब शैलजा के बारे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी मेजर को अपने पति के बारे में बताया था कि...

नई दिल्ली। मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या मामले में एक बाद एक कई अहम खुलासे हो रहे हैं। पहले आरोपी निखिल हांडा के बारे में पुलिस ने कई खुलासे किए। वहीं, अब शैलाजा के बारे में एक बड़ा खुलासा किया गया है। पुलिस ने कहा शैलजा ने भी निखिल को अपने बारे में सच्चाई नहीं बताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलजा शुरुआत में निखिल से एक झूठ बोली थी।

मेरा पति एसबीआई में था- शैलजा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साल 2015 में निखिल हांडा की शैलजा से दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। काफी समय तक निखिल को ये नहीं पता था कि शैलजा आर्मी में मेजर की पत्नी है। शैलजा ने निखिल को बताया था कि उसका पति एसबीआई में काम करता है। लेकिन, एक दिन कांडा को शैलजा की असली सच्चाई पता चल गई। इस खुलासे से एक बार फिर सनसनी मच गई है। हालांकि, कयास यह लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कई बड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

आरोपी कांडा ने खुद को बताया था बिजनेसमैन

इससे पहले जांच में यह खुलासा हुआ था कि आरोपी मेजर निखिल राय हांडा ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शैलजा से दोस्ती की थी और खुद को बिजनेसमैन भी बताया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिलाओं से दोस्ती करने के लिए हांडा ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक फेक प्रोफाइल बनाई थी। इसी प्रोफाइल के जरिए साल 2015 में हांडा की मुलाकात शैलजा से हुई थी। पुलिस का कहना है कि साल 2015 में हांडा श्रीनगर में पोस्टेड था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हांडा ने साल 2015 में शैलजा से बातचीत शुरू की थी और छह महीने बाद उसने अपनी असली पहचान बताई थी। उसके
बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया था।


गौरतलब है कि कांडा ने शादी प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने के बाद मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी और अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक दिन बाद ही मामले की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कांडा ने कई खुलासे किए हैं।