बिहार के डीजीपी ने अपने ट्विट में लिखा है कि अभी एक पोर्टल न्यूज़ ने मेरे नौकरी से इस्तीफ़ा देने के बारे में झूठी खबर चला कर सनसनी फैला दी है। इसको किस स्तर की पत्रकारिता कहेंगे आप? हालांकि यह खबर कहां से आई, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन रविवार की देऱ शाम से यह खबर बड़ी तेजी से फैली।