20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने कसी कमर, हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रभावित इलाकों के लिए Bihar Flood Helpline Number मधुबनी और मुजफ्फरपुर के लिए अलग से जारी हुए हेल्पलाइन नंबर बिहार में बाढ़ से जारी है तबाही

2 min read
Google source verification
bihar flood helpline number

बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने कसी कमर, हेल्पलाइन नंबर जारी

पटना।बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के 12 जिलों में करीब 25 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ ( NDRF) और एसडीआरएफ ( SDRF ) की टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं। लेकिन, हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं।

पढ़ें- बाढ़ से बदहाल: 5 राज्यों में 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 40 से ज्यादा की मौत

बिहार में बाढ़ से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ के कारण मोतिहारी जिले में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अररिया में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि, सीतामढ़ी में बाढ़ से अब तक 4 लोगों की मौत हुई है और किशनगंज में मौत का आंकड़ा तीन है। आलम यह है कि हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं।

दो दिन पहले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

इसके बाद सीएम ने मीटिंग कर लोगों की मदद के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

पढ़ें- असम बाढ़: राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार का टोल फ्री नंबर

वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

इन नंबरों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग मदद ले सकते हैं। साथ ही किसी भी तरह के अनहोनी के आशंका को देखते ही इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें- असम बाढ़: पानी में समाए 4157 गांव, काजीरंगा नेशनल पार्क भी डूबा 90 प्रतिशत तक डूबा

एक नजर डालते हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों के हेल्पलाइन नंबर पर...

मुख्यालय का हेल्पलाइन नंबर - 0612- 2294204/05/10

मधुबनी जिला- 06276-222576
सुपौल जिला- 06473-224005
मोतिहारी जिला- 06252-242418
शिवहर जिला- 06222-257060/61
सीतामढ़ी जिला - 06226-25031
अररिया जिला- 06453-222309
किशनगंज जिला - 06456-224152

वहीं, सरकार ने मधुबनी और मुजफ्फरपुर में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए कुछ और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

मधुबनी जिला के लिए कुछ महत्वपूर्ण नंबर

डीएम- 9473191317
एडीएम- 9473191318
एसडीएम सदर- 9473191319
एसडीएम बेनीपुर- 9473191320
एसडीएम बिरौल- 9473191321
डीडीएम- 8544412322
जिला कंट्रोल रूम- 06272-240600
डीडीएम कंट्रोल रूम- 06272-245821

मुजफ्फरपुर जिला के लिए कुछ महत्वपूर्ण नंबर

डीएम- 9473191283
एसएसपी- 9431822982
डीडीसी- 9413818356
एडीएम- 9473191284
एडीएम (रिलीफ)- 9471484682
सिटी एसपी- 9473191765
एसडीएम (ईस्ट)- 9473191285
एसडीएम (वेस्ट)- 9473191286