30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Lockdown Unlock: 7 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, प्रतिबंधों के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल

Bihar Lockdown Unlock 5: कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम होने के बाद बिहार सरकार ने अनलॉक 5 की प्रक्रिया का आगे बढ़ाते हुए स्कूलों के खोलने के भी आदेश दे दिए हैं। बिहार में नौवीं से दसवीं वर्ग के स्कूल 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं वर्ग तक के स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Aug 2021, 10:55 PM IST

bihar-lockdown.jpg

Bihar Lockdown Unlock: Schools Reopen From August 7, Cinema Halls And Shopping Malls To Open With Restrictions

पटना। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन कुछ जिलों में बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बीते दिनों इसको लेकर चेतावनी जारी की थी। इस बीच संक्रमण के मामलों में गिरावट के बीच बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम होने के बाद बिहार सरकार ने अनलॉक 5 की प्रक्रिया का आगे बढ़ाते हुए स्कूलों के खोलने के भी आदेश दे दिए हैं। बिहार में नौवीं से दसवीं वर्ग के स्कूल 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं वर्ग तक के स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार को खुद इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें :- Bihar: BJP हेडक्वार्टर में corona विस्फोट, 75 नेता COVID-19 पॉजिटिव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए 7 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। नौवीं से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेंगे।

50 फीसदी छात्रों के साथ खुल सकेंगे स्कूल

नीतीश कुमार ने लिखा कि कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों को पूर्ण क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल एवं शॉंपिग मॉल भी खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने हालांकि कोविड संबंधी सावधानी बरतने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। लोगों को अभी-भी कोविड संबंधी सावाानी बरतनी चाहिए। इससे पहले आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया।

सीएम नीतीश ने लिया हालात का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया। उन्होंने भ्रमण के दौरान देखा कि लोग मास्क लगाने को लेकर कितने जागरूक हैं, विभिन्न स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें :- Lockdown In Bihar: क्या बिहार लौटकर आने वाले प्रवासी मजदूर हैं राज्य में corona के बढ़ने की वजह?

मुख्यमंत्री मंगलवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री महात्मा गांधी सेतु होते हुए पटना एवं वैशाली जिले से इसकी शुरूआत की थी और फिर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया था।

उल्लेखनीय है कि बिहार में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला कम हुआ है। राज्य में बुधवार को 46 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।