10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSR Death Case में Bihar Police का बड़ा खुलासा, रिया से तंग होकर इस जगह रहना चाहते थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Suicide Case) की जांच करने गई मुंबई गई बिहार पुलिस (Bihar Police) आज लौट गई। पुलिस का दावा है कि सुशांत सिंह रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से काफी परेशान थे और हिमाचल प्रदेश में जाकर रहना चाहते थे। इतना नहीं कॉल डिटेल से भी कई बातें सामने आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Aug 2020, 5:57 PM IST

Bihar Police Big Claim in Sushant Singh Rajput Suicide Case

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार पुलिस का बड़ा दावा।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Actor Sushant Singh Rajput ) सुसाइड केस ( Suicide Case ) में एक के बाद एक लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच करने मुंबई (Mumbai) पहुंची बिहार पुलिस ( Bihar Police ) वापस लौट आई है। वापस लौटने के बाद बिहार पुलिस की टीम ने जो दावा किया है वह बेहद ही चौंकाने वाला है। बिहार पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) से इतना परेशान हो गए थे कि वह हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में रहना चाहते थे। लेकिन, उससे पहले यह घटना घट गई।

Bihar Police का बडा़ दावा

मुंबई (Mumbai) से वापस पटना पहुंची बिहार पुलिस (Bihar Police) ने कहा कि इस केस में उन्हें जो सबूत उन्हें चाहिए था, जिसकी जांच-पड़ताल करने गए थे। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। साथ ही कई अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Suicide Case Update ) रिया चक्रवर्ती से तंग आ चुके थे और उन्होंनें हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट करने की योजना बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने इसके लिए तैयारी भी कर ली थी। लेकिन, उससे पहले ही यह घटना घट गई। जांच और कॉल डिटेल (Sushant Singh Phone Call Detail) में यह बात भी सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती से परेशान होकर सुशांत सिंह राजपूत जनवरी महीने में अपनी बहन के यहां चंडीगढ़ चले गए थे। पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह वहां पांच दिनों तक रहे थे। कॉल डिटेल से बात सामने आई कि रिया चक्रवर्ती ने इन पांच दिनों में सुशांत सिंह को 25 बार फोन किए और मुंबई वापस आने के लिए उनपर दबाव बनाया।

मुंबई से पटना पहुंची बिहार पुलिस

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने नवंबर महीने में अपने परिवार से मदद मांगी थी इतना ही नहीं नया नंबर लेने के बाद भी सुशांत सिंह ने घरवालों से बचाने की बात कही थी। लेकिन, रिया चक्रवर्ती हमेशा बीच में आ जाती थी। वहीं, बिहार लौटी पुलिस से सेन्ट्रल रेंज के IG संजय सिंह (IG Sanjay Singh) ने रिव्यू मीटिंग की। इस दौरान हर पहलू पर बात हुई और कई तथ्य भी सामने रखे गए। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। IG संजय सिंह का कहना है कि यह मामला अब CBI के पास पहुंच चुका है। लिहाजा, इस मामले को लेकर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। अब देखना ये है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में किस तरह की सच्चाई सामने आती है। लेकिन, मौत मिस्ट्री ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।