
श्रीनगर। पहले जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (Jammu Kashmir DDC Elections Results) चुनाव में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कांटे टक्कर रही। जम्मू संभाग में भाजपा,वहीं कश्मीर घाटी में गुपकार गठबंधन ने परचम लहराया है। भाजपा ने पहली बार घाटी में कमल खिलाया है। चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। बड़ी तादाद में निर्दलियों ने भी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कई दिग्गजों को हार सामना करना पड़ा। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना देर रात तक जारी रही।
डीडीसी चुनाव के अभी तक आए नतीजों में भाजपा 70 सीटों के साथ सबसे आगे है। गुपकार गठबंधन में शामिल नेकां को 56, पीडीपी को 26, अपनी पार्टी-10, पीपुल्स कांफ्रेंस-6, पीपुल्स मूवमेंट-03 सीटें मिली हैं। इसी प्रकार कांग्रेस-21, बसपा-01 व पैंथर्स एक सीट जीतने में कामयाब रही है। निर्दलियों ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, आठ चरणों में हुए इन चुनावों में 450 से अधिक महिला उम्मीदवारों समेत कुल 4,181 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने एक दिन पहले यानी रविवार को ही मतगणना प्रक्रिया के लिए तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।
डीडीसी चुनाव में भाजपा को तीसरी जीत
जिला विकास परिषद (DDC)चुनाव के भाजपा को कश्मीर में तीसरी सफलता मिली है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला उम्मीदवार ने पुलवामा के काकपोरा से जीत हासिल की है।
कश्मीर में खिला कमल
डीडीसी चुनाव में कश्मीर घाटी में कमल खिल गया है। डीडीसी चुनाव में श्रीनगर के खोनमोह-द्वितीय से भाजपा का उम्मीदवार ऐजाज हुसैन ने जीत हासिल की। ऐजाज हुसैन ने जीत के बाद कहा कि हमने गुपकार गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भाजपा आज श्रीनगर में विजयी हुई। मैं जम्मू-कश्मीर और सुरक्षा बलों के लोगों को बधाई देता हूं। वहीं भाजपा ने कश्मीर में दूसरी सीट बांदीपोरा जिले के तुलील में जीती। यहां से भाजपा उम्मीदवार एजाज अहमद खान जीते हैं।
Updated on:
23 Dec 2020, 1:40 AM IST
Published on:
22 Dec 2020, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.