30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRO ने रचा नया कीर्तिमान, लद्दाख में चीन सीमा के पास बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

बीआरओ ने चीन सीमा से लगते लद्दाख सेक्टर में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 2 Nov 2017, 7:02 PM IST

China,Army,Ladakh,BRO,Border Roads Organisation,

नई दिल्ली। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लद्दाख में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बीआरओ ने चीन सीमा से लगते लद्दाख सेक्टर में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया है। इसका नाम 'प्रोजेक्ट हिंमाक' रखा गया था। इस सड़क की ऊंचाई समुद्र तल से 19,300 फीट है। इससे पहले प्रोजेक्ट हिमांक के तहत 17,900 फीट की ऊंचाई पर खर्दुंग ला और 17,695 फीट की ऊंचाई पर चांग्ला पास में सड़क बनाई जा चुकी है।

मामले में बीआरओ के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने लद्दाख में 86 किलीमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण का काम पूरा कर लिया है। ये सड़क हानले के करीब से होते हुए चिसुमले और डेमचोक गांक को जोड़ती है। ये इलाका लेह से 230 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि ये सड़क रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट हिमांक के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डीएम पूर्वीमथ ने इस मुश्किल टॉस्क को पूरा करने पर अपनी टीम को बधाई थी।

उन्होंने बताया कि इतनी ज्यादा ऊंचाई पर सड़क निर्माण का काम बहुत कठिन था लेकिन हमारे जवानों ने हर कठिनाई को दूर कर सड़क निर्माण के काम को पूरा किया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में मौसम हमेशा से हमारे लिए चुनौती बना रहता था। गर्मियों में वहां का तापमान 10-20 डिग्री सेल्सियस के बीच तो वहीं ठंडी में माइनस 40 डिग्री तक रहता था। इसके कारण इंसान और मशीन दोनों पर असर पड़ता है। मौसम की चुनौतियों को भी जवानों ने अपनी हिम्मत से मात देते हुए दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया।

लद्दाख सेक्टर पर रहती है चीन की नजर
चीन अक्सर लद्दाख सेक्टर में घुसपैठ करता रहता है। हाल ही में चीनी सैनिक सीमा पार कर भारतीय इलाके में घुस आए थे। इस दौरान दोनों सेनाओं के जवानों के बीच में पत्थरबाजी भी हुई थी। हालांकि भारतीय सेना के कड़े रुख को देखते हुए बाद में चीनी सैनिक वापस अपने इलाके में लौट गए थे।