नई दिल्ली। कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में ले लिया। बेंगलुरु में हो रहे विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए एक डीसीपी ने चौंकाने वाला कदम उठाया। बेंगलुरु टाउन हॉल में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए बेंगलुरु (मध्य) के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने राष्ट्रगान गाया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से चुपचाप उठकर चले गए। सोशल मीडिया पर डीसीपी का वीडियो खूब
वायरल हो रहा है।