8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को किया अपराध मुक्त, ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी का माहौल
Play video

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को किया अपराध मुक्त, ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी का माहौल

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है।

Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 06, 2018

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। सर्वोच्च अदालत का यह फैसला देश में समलैंगिक व ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। अदालत का फैसला आने के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय में भारी खुशी का माहौल है। इस समुदाय के लोग देश में जगह—जगह आपस में मिठाई बांट कर खुशियां मना रहे हैं। आपको बता दें कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि भारत में समलैंगिकता अब अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने कहा है कि समलैंगिकों को भी सम्मान से जीने का हक है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत