सूत्रों के अनुसार बैंक के बोर्ड की बैठक् में चंदा कोचर के वीडियोकॉन लोन केस में गठित जांच पैनल के अध्यक्ष पद पर न्यायधीश बीएन श्रीकृष्णा की नियुक्ति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बता दें कि चंदा कोचर बैंक की ओर से वीडियोकॉन समूह को 2012 में जारी किए गए 3,250 करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर हित संघर्ष से संबंधित सवालों के घेरे में थी। एक सूत्र ने बताया कि आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 139 (9) के तहत दीपक कोचर को उनके व्यक्तिगत आय के मामले में विवरण की मांग करते हुए नोटिस भेजा था।