दरअसल, पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया को अंब्र ( Umbra ) कहा जाता है। चांद के बाकी के हिस्सों पर पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया पड़ती है, जिसे पिनंब्र ( Penumbra ) या उपछाया कहते हैं। इस वजह से ही इस तरह के ग्रहण कों उपछाया ग्रहण कहा जाता है।