नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के तय समय पर चांद की सतह पर नहीं पहुंचने से जहां एक तरफ पूरे देश ने निराशा हुई वहीं ISRO के वैज्ञानिकों तब से लगातार उस वजह को खोजने में जुट गए कि आखिर चूक कहां हुई। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मिशन मून की कामयाबी से महज 2.1 किमी दूरी पर हुई इस चूक को खोजने की कवायद शुरू हो गई है।