1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैमरा टीम के पास पहुंची लैंडिंग साइट की फोटो, पिछली बार इस कारण चूक गया था नासा

नासा ने क्लिक विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट की तस्वीर कैमरा टीम अभी कर रही है तस्वीरों का अध्ययन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 17 Oct 2019, 5:23 PM IST

Chandrayaan 2

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान 2 को लेकर एक बार फिर उम्मीदें जगी हैं। नासा का लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर (एलआरओ ) ने दोबारा उस जगह की तस्वीरें क्लिक की हैं, जहां लैंडर विक्रम को खोजा जा रहा है। नासा के लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट नूह पेट्रो ने इसकी पुष्टि की है।

पेट्रो ने एक मीडिया हाउस को बताया कि सोमवार को प्रकाश की स्थिति इस इलाके में बहुत अधिक अनुकूल थी। एलआरओ ने तस्वीरें खींची हैं। उन्होंने कहा कि हमने सोमवार को लैंडिंग साइट पर उड़ान भरी और कैमरा टीम अभी भी तस्वीरों का मूल्यांकन कर रही है, इसलिए हमें अगले कुछ दिनों में और जानकारी मिलने वाली है। पेट्रो ने आगे कहा कि हम उसकी सावधानीपूर्वक उसकी खोज करेंगे। हम कठिन खोज करेंगे, हम यथासंभव कठिन खोज कर रहे हैं। हम जल्द ही पता लेंगे, विक्रम मून लैंडर के साथ क्या हुआ। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही बड़ी खबर सामने आ सकती है।

इधर, ISRO की एक विशेष टीम लगातार विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में जुटी है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की सतह पर अभी दिन हैं और दोबारा विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित की जा सकती है। वहीं, नासा ने कहा कि पिछली बार 17 सितंबर को एलआरओ चांद के इसी इलाके से गुजरा था और उसने वहां तस्वीरें भी ली थीं, लेकिन उस फ्लाईओवर के दौरान ली गई तस्वीरों में वैज्ञानिक विक्रम का पता नहीं लग पाया था। अब देखना यह है कि इस बार नासा को कामयाबी मिलती है या फिर अभी इस मिशन को लेकर और इंतजार करना होगा।