
अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई चारधाम यात्रा
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अनलॉक-2 ( Unlock 2.0 ) के तहत राज्य सरकारें अपने-अपने हालातों के मुताबिक लॉकडाउन ( Lockdown ) लगा रही हैं। यही नहीं स्थिति सुधरने के साथ-साथ क्षेत्रों में ढील भी बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा भी शुरू की है। हालांकि इस यात्रा पर जानें के लिए आपको सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को अब अन्य राज्यों के लिए भी खोल दिया है। हालांकि अब तक सिर्फ प्रदेश के लोगों को ही यात्रा करने की इजाज दी गई थी। लेकिन जैसे-जैसे सावन आगे बढ़ रहा है चारधाम के द्वार पर भी सभी श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए भी चारधाम यात्रा के द्वार खोल दिए हैं। सराकर की ओर से देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने ये जानकारी दी है।
संवाददाता सम्मेलन में रविनाथ ने बताया कि अनलॉक-2 के तहत छूट देते हुए कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर चारधाम यात्रा सभी के लिए शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह कदम तीर्थांटन और पर्यटन कारोबार को मजबूती देने के मकसद से उठाया है।
इस बात का रखना होगा ध्यान
देवस्थानम बोर्ड के मुताबिक अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को राज्य में तभी एंट्री मिलेगी जब नके पास उत्तराखंड आने के 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगी।
इन श्रद्धालुओं को भी मिलेगी अनुमति
बोर्ड के मुताबिक उन श्रद्धालु भी यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी जो उत्तराखंड पहुंचकर निर्धारित क्वारंटीन अवधि को पूरा कर चुके होंगे।
यहां पर होगा रजिस्ट्रेशन
यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। उन्हें पंजीकरण के साथ अपनी आईडी ( ID Proof ), कोविड 19 ( Covid 19 ) निगेटिव रिपोर्ट भी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। उत्तराखंड में एंट्री करते वक्त श्रद्धालुओं को वेबसाइट पर अपलोड किए गए दस्तावेजी की मूल कॉपी अपने साथ रखनी होगी।
कोरोना से जंग जीतने वालों को भी एंट्री
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना से जंग जीतने वालों भी प्रदेश में आने की इजाजत दी है। सरकार का मानना है कि महामारी से जीतने के बाद पहाड़ों की आबोहवा के लिए कोविड को मात देने वाले लोग यहां आ सकते हैं।
Updated on:
25 Jul 2020, 3:48 PM IST
Published on:
25 Jul 2020, 2:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.