उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में पिछले दिनों 35 लोगों को प्लाज्मा डोनोट किया। इससे अभी तक 34 मरीजों की जान बचाई गई है। एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना से ठीक हुए 49 लोगों ने प्लाज्मा दिए और 46 लोग बच गए। अगले कुछ दिनों में हम लोग नंबर जारी कर देंगे, जो लोग भी प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं वह उस पर फोन करके संपर्क करें सारा इंतजाम हो जाएगा।