
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया हेड का पीएम मोदी पर आपत्तिनजक ट्वीट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को गुरजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया। यह प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा है। वहीं, सरदार पटेल को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर विरासत हथियाने का आरोप लगा रही है। इस बीच कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड स्पंदना/ रम्या ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया है। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रम्या का आपत्तिजनक ट्वीट
बता दें कि अनावरण के दौरान पीएम मोदी का सरदार पटेल की प्रतिमा के पैर के पास की एक तस्वीर है। फोटो में पीएम सफेद रंग का कुर्ता पहने सरदार पटेल की प्रतिमा को स्पर्श करते दिख रहे हैं। इसी फोटो पर रम्या ने आपत्तिजनक ट्वीट करते हुए लिखा, Is that bird dropping?। राम्या का यह ट्वीट चिड़िया के बीट की तरफ इशारा कर रहा है।
पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
पीएम मोदी पर प्रतिमा को लेकर किया गया यह तंज भरा ट्वीट काफी आपत्तिनजक है। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। रम्या के इस पोस्ट को लोगों ने अभी अब तक हजार से ऊपर रीट्वीट और चार हजार से ऊपर लाइक किया है।
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा
गौरतलब है कि प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर को पीएम मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया। 182 मीटर ऊंची विश्व की इस पहली प्रतिमा को उन्होंने देशवासियों को समर्पित किया। बता दें कि इस प्रतिमा के अंदर म्यूजियम भी है।
Published on:
01 Nov 2018 01:49 pm
