जानकारी के मुताबिक कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रसार से केंद्र सरकार चिंतित है। इन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल ( Telangana, Karnataka, Bihar, Uttar Pradesh, West Bengal ) आदि का नाम लिया जा सकता है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में हालात पहले से ही बिगड़े हुए हैं और अभी तक नियंत्रित नहीं हो पाए हैं। हालांकि दिल्ली में आक्रामक रणनीति ( Aggressive strategy ) का लाभ मिला है। जून की तुलना में जुलाई में मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। साथ ही कोरोना इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।