कोरोना का कहर जारी
कोरोना स्थिति के मामले में केंद्र सरकार कितने ही दावे कर रही हो, लेकिन स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंधों के बावजूद केसों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। https://www.covid19india.org/ के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,03,626 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कुल एक्टिव केसों की संख्या 37,32,467 हो गई है। जबकि देश में कुल कोरोना के मामले 2,22,95,911 केस हो चुके हैं। जबकि बीते 23 घंटे में 3,86,207 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 1,8311,498 हो चुकी है।