5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus : भारत बना दुनिया का पहला देश, 24 घंटे में 80092 नए केस आए सामने

India में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 64,550 हुई। देशभर में Covid-19 के कुल मामले 36,16,730 हो गए हैं। इलाज से ठीक होने वालों की संख्या 27,67,412 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 31 Aug 2020, 11:21 AM IST

coronavirus India

India में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 64,550 हुई।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) का विस्फोट चरम पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित 80092 नए केस सामने आए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ भारत ( Coronavirus in India ) एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

भारत में कोरोना वायरस पिछले एक सप्ताह से तेजी से पांव पसार रही है। लगातार 5वें दिन 76 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। रविवार को तो यह आंकड़ा 80,092 रहा, जबकि 970 लोगों की मौत हुई है। देखा जाए तो वीकेंड पर 9 अगस्त को 63,651 पॉजिटिव के केस दर्ज किए गए थे, जो किसी भी रविवार के दिन सबसे अधिक थे, लेकिन अब यह आंकड़ा कोरोना के नए मरीजों के सामने बहुत पीछे छूट गया है।

इस सप्ताह कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मामलों में 13.1% की तेजी आई है, जबकि यह आंकड़ा पिछले सप्ताह 10.9 रहा था। लगातार चौथे दिन एक हजार के आस-पास मौतें दर्ज की गईं। यह पिछले सप्ताह से कहीं अधिक है। आंकड़ों के लिहजा से कोरोना वायरस काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है।

मरने वालों की संख्या 64550 के पार

देश में अब तक मरने वालों की संख्या 64,550 पहुंच गई है। इस तरह से देश में अब कोरोना के मामले 36,16,730 हो गए हैं। इसमें से ठीक होने वालों की संख्या 27,67,412 है, जबकि ऐक्टिव केस लगभग 8 लाख 7,84,768 के करीब है।

NCB की जांच में बड़ा खुलासा : रिया का ड्रग्स पैडलर्स करता था डार्कनेट का इस्तेमाल

एक बार फिर महाराष्ट्र नंबर एक पर

इसी तरह भारतीय राज्यों में महाराष्ट्र एक बार फिर नंबर एक पर रहा। यहां 16,408 मरीज पाए गए। इस तरह से राज्य में लगातार दूसरे दिन 16,000 से अधिक केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 6,233, राजस्थान में 1450, मध्य प्रदेश में 1558, छत्तीसगढ़ में 1471 और जम्मू-कश्मीर में ***** नए केस दर्ज किए गए हैं।

आंध्र पांचवें दिन भी 10 हजार से अधिक मामले

आंध्र प्रदेश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.24 लाख हो गई। महाराष्ट्र के बाद अब आंध्र प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में 10,603 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,24,767 पर पहुंच गई।