23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: देशभर में मरीजों की संख्या 1750 के पार, 50 की हुई मौत

पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह हाल ही में विदेश से लौटे थे भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी जारी स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट पर कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 41
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Apr 2020, 11:54 AM IST

coronaaa.jpg

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ोतरी जारी है। 1900 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इस वायरस से 50 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री की साइट पर यह आंकड़ा 50 बताया गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि पद्मश्री निर्मल सिंह की वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है।

वेबसाइट वल्डोमीटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल 1998 मामले सामने आए हैे। इस वेबसाइट के मुताबिक कोरोना से 58 लोगों की मौत हुई है। 148 लोगों को इलाज के अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। जबकि 1,792 केस एक्टिव पाए गए हैं।

Coronavirus: SC का नोटिस जारी करने से इनकार, कहा - अभी केंद्र के जवाब का इंतजार

दूसरी तरफ भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या 1965 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 1764 है। 150 लोग उपचार के बाद घर भेजे जा चुके हें। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना से अभी तक 50 मौत की पुष्टि की है। शेष मामलों के देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। निर्मल सिंह हाल ही में विदेश की यात्रा से लौटे थे जिसके बाद उन्होंने कई धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था।

Lockdown: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले - मरकज में शामिल लोगों के पास सिर्फ सामने आने का