नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोनावायरस को लेकर मानवीय मदद के लिए राज्य संगठनों के साथ समन्वय के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। के.सी. वेणुगोपापल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोविड-2019 से संबंधित सभी मामलों पर समन्वय के मकसद से एआईसीसी में 'केंद्रीय नियंत्रण कक्ष' की स्थापना को मंजूरी दी है, जिसमें सांसद राजीव साटव, पूर्व विधायक देवेंद्र यादव और एआईसीसी के सचिव मनीष चतरथ शामिल हैं।"