
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में टूटे अब तक के सभी रिकॉर्ड
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना से संक्रमित लोगों के बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर भारत में कोरोना संक्रमितों के नए केस में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) की ओर से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 55,073 नए केस सामने ( Corona New Cases ) आए हैं। ये देश में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इससे एक दिन पहले भी देश में 52 से ज्यादा नए संक्रमित केस सामने आए थे, जो सबसे अधिक थे। लेकिन अगले ही दिन कोरोना संक्रमितों के आंकड़े ने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और 31 जुलाई को 55 हजार से ज्यादा नए मामलों का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। इन नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख 38 हजार 871 तक पहुंच गई है।
भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना 50 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। पिछले 24 घंटे में देश में 55,073 नए केस सामने आए हैं। वहीं 779 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवाई।
एक नजर अब तक के आंकड़ों पर
- 16,38,871 अब तक कुल केस
-10,57,806 मरीज अब तक ठीक या डिस्चार्ज हुए
- 5,45,318 सक्रिय मामले
- 35,747 कुल मरीजों की अब तक मौत
- 1,88,32,970 सैंपल टेस्ट किए गए 30 जुलाई तक
- 6,42,588 सैंपलों का टेस्ट 30 जुलाई को ही हुआ, जो अब तक का एक दिन में सबसे ज्यादा टेस्ट का आंकड़ा है
भारतीय चिकितसा अनुसंधान परिषद ( ICMR ) का कहना है कि देश में कोरोना टेस्टिंग भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक करीब-करीब दो करोड़ सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। गुरुवार को एक दिन में ही करीब साढ़े छह लाख टेस्ट किए गए हैं। जो अब तक का सबसे बड़ा नंबर है।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच पांच ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
जबकि दूसरे नंबर अब तमिलनाडु पहुंच चुका है। वहीं ज्यादा एक्टिव मामलों में तीसरे नंबर पर कर्नाटक का है। यहां भी तेजी से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। चौथा स्थान आंध्र प्रदेश का जबकि पांचवे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है।
खास बात यह है कि इन पांच राज्यों में से तीन राज्य दक्षिण से हैं। जहां अब कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
दुनिया में चौथे नंबर पर भारत
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के एक्टिव केस के मामले में भारत का दुनिया में चौथा स्थान है। भारत ऐसा चौथा देश है जहां अस्पतालों में कोरोना के एक्टिव केस का इलाज हो रहा है।
संक्रमितों में तीसरे स्थान पर भारत
वहीं कोरोना से संक्रमितों की बात करें तो भारत का दुनिया में तीसरा स्थान है। भारत से पहले अमरीका और ब्राजील हैं जो यहां कोरोना के संक्रमितों केसों की संख्या ज्यादा है। अमरीका में 45 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं तो ब्राजील में 25 लाख से ज्यादा संक्रमितों की संख्या है।
Published on:
31 Jul 2020, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.