वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 70 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि 891,000 से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के 'सेंटर फॉर सिस्टम्स ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग' (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि मंगलवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 27,002,224 रही और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 882,053 हो गई। सीएसएसई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 6,300,431 मामलों और 189,206 मौतों के साथ अमरीका दुनिया में शीर्ष पर है। वहीं, 4,204,613 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 71,642 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।