3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

UP Today Top News: आज के अखबारों में छपी 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़ें कहां क्या हुआ...

3 min read
Google source verification
उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

लखनऊ. UP Today Top News: मंगलवार, 8 सितंबर, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 271932 पहुंचा, अब तक 3976 की मौत

यूपी में पिछले चौबीस घंटों में 1,30,464 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 5649 नए कोरोना पॉजिटव केस मिले हैं। अब तक प्रदेश में कुल 2,71,932 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अभी तक 2,05,731 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 56 और लोगों की मौत के बाद अभी तक कुल 3976 लोगों की जान कोरोना के चलते जा चुकी है। वहीं यूपी में अब एक्टिव केस बढ़कर 62144 हो गए हैं। अभी तक राज्य में कुल 66,31,318 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जा चुका है।

सपा के वरिष्ठ नेता व एमएलसी एसआरएस यादव की कोरोना से मौत

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी एसआरएस यादव का पीजीआई में निधन हो गया। श्री यादव कोरोना संक्रमित होने के बाद पीजीआई के कोविड वार्ड में भर्ती हुए थे। उन्होंने सोमवार की देर रात आखिरी सांस ली।

मुंबई से आते समय ढाई लाख का इनामी आशु जाट पिस्टल छीनकर फरार, घेराबंदी कर पुलिस ने दोबारा पकड़ा

दो भाजपा नेताओं और नोएडा के गौरव चंदेल मर्डर केस में फरार चल रहा ढाई लाख का इनामी आशु जाट मुंबई से आते समय पेशाब करने का बहाना कर गाड़ी से उतर कर फरार हो गया। सिपाही की पिस्टल छीन कर भाग रहे आंसू को घेराबंदी के बाद दोबारा से पकड़ा गया।

उन्नाव रेप कांड : सीबीआई ने दो आईपीएस और एक आईएएस के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की

उन्नाव के बहुचर्चित माखी रेप कांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने एक आईएएस और दो आईपीएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आईएएस अफसर जिले में डीएम रहे हैं तो दोनों आईपीएस जिले के पुलिस कप्तान रहे हैं।

विकास दुबे के साथी जय की तीन कारें और एक फ्लैट जब्त, कई और संपत्ति पर होगा प्रशासन का कब्जा

कुख्यात विकास दुबे के खास गुर्गे (खजांची) जय बाजपेई के चार घरों को जब्त करने के बाद प्रशासन और पुलिस टीम ने सोमवार को उसकी तीन लग्जरी कारें और एक फ्लैट जब्त किया। जब्तीकरण के कागज की एक कॉपी जय की पत्नी श्वेता बाजपेई को सौंप दी गई है। इसके बाद अब जय और उसके भाइयों की 11 सम्पत्तियों में एक प्लॉट और आधा दर्जन दो पहिया वाहन शेष रह गए हैं।

चीन की तरह यूपी होगा खिलौना बनाने का हब, 20 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी

चीन से खिलौनों के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए राज्य सरकार ने खिलौना नीति-2020 तैयार कराया है। चीन की तरह प्रदेश को खिलौना निर्माण का हब बनाने का खाका इस नीति में खींचा गया है। औद्योगिक संगठनों व विभागों से इस प्रस्तावित नीति पर सुझाव मांगे गए हैं। सरकार जल्द से जल्द इस नीति को लागू करने की तैयारी में है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक खिलौना उद्योग में 20 हजार करोड़ का निवेश और तीन लाख लोगों को रोजगार देने की है।

यूपी कांग्रेस कमेटी का विस्तार, योगेश दीक्षित व सोहेल अख्तर अंसारी उपाध्यक्ष

चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए यूपी कांग्रेस कमेटी का सोमवार को विस्तार किया गया। पार्टी ने कानपुर कैंट के विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कमेटी में 6 महासचिव, 22 सचिव और 2 संगठन सचिव नियुक्त किए हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।

लखनऊ : शारजाह से आए यात्री के पास से 12 लाख का सोना बरामद

शारजाह से लखनऊ आई इंडिगो की उड़ान के एक यात्री के पास से 12 लाख रुपए का सोना पकड़ा गया। यात्री ने सोने को पाउडर बनाने के बाद उसको जेली में मिलाकर पेस्ट बना दिया था ताकि स्कैनर में न पकड़ा जाए। देर रात तक कस्टम के अधिकारी यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रहे थे।

UPPSC: परीक्षा केंद्रों का विकल्प देने की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए तीन जिलों का विकल्प मांगा है। अभ्यर्थियों को तीन जिलों का विकल्प आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर निर्धारित स्थान पर क्लिक करके 7 सितंबर तक देना था लेकिन उसकी तिथि बढ़ा कर दस सितंबर तक कर दिया गया है।

सिपाही भर्ती : मेडिकल पास कराने के लिया अभ्यर्थियों से मांगा जा रहा घूस, मुकदमा

सिपाही भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा में पास कराने के लिए घूस मांगा जा रहा है। सोमवार को भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक पुलिसकर्मी और अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Story Loader