
वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2,08,826 है।
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,144 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,57,985 हो गई है। वहीं शनिवार को कोरोना संक्रमण से 181 और लोगों दम तोड़ दिया। अब तक 1,52,274 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान जा चुकी है।
वहीं 24 घंटों में कोरोना इलाज के बाद 17,170 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही उपचार के बाद घर लौटने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 1,01,96,885 हो गई है। वर्तमान में देशभर में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 2,08,826 है।बता दें कि शनिवार को भारत में कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया है। अब ये अभियान जारी रहेगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में टीकाकरण के पहले दिन 3,352 केंद्रों पर 1,91,181 स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। देश में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल को पहले ही डीसीजीआई की मंजूरी दी जा चुकी है।
Updated on:
17 Jan 2021, 11:09 AM IST
Published on:
17 Jan 2021, 10:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.