1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 62,714 मामले आए सामने, 312 की मौत

कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के महाराष्ट्र में नाईट कर्फ्यू लागू। केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों से की ऐहतियात बरतने की अपील।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Mar 2021, 10:35 AM IST

coronavirus

केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल पर अमल करने की अपील की।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। कोरोना मरीजों की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण की वजह से 62,714 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 312 लोगों की मौत हुई है। केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल पर अमल करने की अपील की है।

कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,19,71,624

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के ताजा 62,714 मामले के साथ ही मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,19,71,624 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,552 तक पहुंच गई है।

6,02,69,782 लोगों ने ली वैक्सीन की डोज

वहीं 24 घंटे में कोरोना इलाज के बाद स्वस्थ होकर 28,739 लोग घर लौट हैं। इसी के साथ कोरोना इलाज से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,13,23,762 हो गई है। वर्तमान में देश के अलग—अलग अस्पतालों में कोरोना के सक्रिय 4,86,310 लोगों का उपचार जारी है। कोरोना को नियंत्रित कaरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जारी टीकाकरण अभियान के तहत 6,02,69,782 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है।