
उधमपुर। घाटी में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते सीआरपीएफ की बटालियन 187 ने पौध रोपण किया। इस मौके पर चिनार के पौधे लगाए गए। जवानों ने मिलकर करीब 900 पौध रोपण का लक्ष्य रखा है, ताकि घाटी को एक बार फिर प्रदूषण मुक्त किया जा सके। वीडियो में आप देख सकते हैं किस उत्साह के साथ पौध रोपण में हिस्सा लिया।