19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / ओडिशा से निकल कर आंध्रप्रदेश पहुंचा DAYE चक्रवात, हिमाचल-बिहार के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी

ओडिशा से निकल कर आंध्रप्रदेश पहुंचा DAYE चक्रवात, हिमाचल-बिहार के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी

डे चक्रवात ओडिश को पार किया। इसके चलते कई इलाकों में हो रही जोरदार बारिश, अब आंध्रप्रदेश पहुंचा साइक्लोन, सुरक्षा-व्यवस्था के चलते हाई अलर्ट जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 12:28 PM IST

cyclone

ओडिशा से निकल कर आंध्रप्रदेश पहुंचा DAYE चक्रवात, हिमाचल-बिहार के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मानसून ने एक बार फिर अपनी जोरदार दस्तक से ओडिशा को हिला कर रख दिया। चक्रवाती तूफान DAYE ने शुक्रवार की सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास समुद्र तट को पार कर लिया, जिसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान की दस्तक से पहले ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खुद सीएम नवीन पटनायक ने गंजम, गजपति, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा जिले के सभी सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

सीएम ने पानी, बिजली और अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के खास निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि डे चक्रवात से सड़कों, फसलों और बिजली की ट्रांसमिशन लाइन्स को नुकसान हो सकता है। दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक दिन पहले ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी कर दी थी।

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'डे' बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना था और यह वहां से पश्चिम-उत्तर पश्चिम होते हुए 23 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दक्षिण ओडिशा और यहां के गोपालपुर से सटे आंध्र प्रदेश के इलाकों में पहुंच गया। आगे यह पश्च‍िम-उत्तर पश्चिम की ओर जाएगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

हिमाचल और बिहार में भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि हिमाचल प्रदेश में भी अगले चार दिन 21 से 24 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार से मंगलवार तक खास तौर पर शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों के लिये चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश नहीं दर्ज की गई। हालांकि केलॉन्ग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जिसका तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर..बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में एक-दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस क्रम में राज्य के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।