ज्यादा दिन नहीं बीते, जब चक्रवाती तूफान अम्फान ( Cyclone Amphan ) ने ओडिशा और प. बंगाल में व्यापक तबाही मचाई थी, अब चक्रवाती तूफान निसर्ग ( CycloneNisarga ) का खतरा महाराष्ट्र और गुजरात पर मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान निसर्ग ( CycloneNisarga ) पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर महाराष्ट्र के तट की तरफ बढ़ा है। यह अलीबाग से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई ( Mumbai ) से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है।