6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्फीले तूफान में गुरेज सेक्टर से लापता जवान का मिला शव, बाकियों की तलाश है जारी

बाकि जवानों की तलाश में जुटे हैं सेना के जवान, लेकिन खराब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन में आ रही है दिक्कत
2 min read
Google source verification
Kaushal Singh

Kaushal Singh

श्रीनगर: कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के 2 जवान लापता हो गए थे। रविवार को उन 2 जवानों में से एक जवान का शव बरामद हुआ है। हालांकि अभी भी दूसरे जवान का कुछ पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि ये दोनों जवान कश्मीर के नौगाम सेक्टर में भारी बर्फबारी की वजह से लापता हो गए थे। जिस जवान का शव बरामद किया गया है, उसका कौशल सिंह है और उसकी उम्र 21 साल के लगभग है। कौशल सिंह के शव के कुपवाड़ा से बरामद किया गया है और वो कश्मीर के ही सांबा जिले का रहने वाला था।

LoC के गुरेज सेक्टर में बर्फीला तूफान, 3 जवान लापता

सेना का सर्च ऑपरेशन है लगातार जारी
इसके अलावा गुरेज सेक्टर में भी लापता हुए तीन जवानों का अब तक कोई पता नही चल पाया है। इन दोनों जगहों पर सैनिक गश्त के दौरान ढ़लान से नीचे गिर गए थे। हालांकि जवानों की तलाश के सर्च ऑपरेशन अभी भी चलाया जा रहा है। . सैनिकों के बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम की वजह से राहत अभियान में परेशानी आ रही हैं।

12 दिसंबर को लापता हुए थे 5 जवान
आपको बता दें कि कश्मीर में 12 दिसंबर को भयंकर हिमस्खलन में 2 अलग-अलग जगहों पर सेना के 5 जवान लापता हो गए थे। इनमें से तीन जवान तो वापिस आ गए थे, लेकिन कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में डोगरा रैजीमैंट के 2 जवान हिमस्खलन में लापता थे।

शूरवीरों के घर में पसरा है मातम
कौशल सिंह का शव मिलने के बाद बाकि अन्य जवानों के परिवारवाले बेहद ही सदमे में हैं और वो लगातार दोनों जवानों के सकुशल घर लौट आने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं कौशल की खबर सुनकर उनके घर में परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। घर का हर सदस्य कौशल की मौत की खबर सुनकर सदमे में है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग